पवन कुमार बंसल कांग्रेस पार्टी के नए कोषाध्यक्ष नियुक्त
Image Credit: Shortpedia
कांग्रेस पार्टी ने मनमोहन सिंह सरकार में रेल मंत्री रहे 72 साल के पवन कुमार बंसल को तत्काल प्रभाव से पार्टी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बंसल को अंतरिम उपाय के तौर पर कोषाध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। वे पहले से ही पार्टी प्रशासन के प्रभारी का कार्यभार संभाल रहे हैं। इससे पहले दिवंगत नेता अहमद पटेल इसकी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।