पेगासस जासूसी मामला: अगले हफ्ते आदेश पारित करेगा सुप्रीम कोर्ट
Image Credit: Shortpedia
पेगासस जासूसी मामले में सुप्रीम कोर्ट अगले सप्ताह आदेश पारित करेगा। सीजेआई ने कहा कि कुछ विशेषज्ञों के कमेटी में शामिल न होने से आदेश जारी करने में देरी हो रही है। कोर्ट ने 13 सितंबर को आदेश सुरक्षित रखते हुए कहा था कि कोर्ट जानना चाहता है कि क्या केंद्र ने नागरिकों पर कथित तौर पर जासूसी करने हेतू अवैध तरीकों से पेगासस स्पाइवेयर का इस्तेमाल किया या नहीं।