पेंटागन ने ट्वीट की अफगानिस्तान छोड़ने वाले आखिरी अमेरिकी सैनिक की फोटो
Image Credit: Twitter
पेंटागन ने कल घोषणा की है कि 20 साल के अमेरिकी सैन्य अभियानों के बाद अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी पूरी हुई। पेंटागन ने ट्वीट किया कि अफगानिस्तान छोड़ने वाले आखिरी अमेरिकी सैनिक मेजर जनरल क्रिस डोनह्यू हैं, जो 30 अगस्त को सी-17 विमान में सवार हुए और ये काबुल में अमेरिकी मिशन के अंत का प्रतीक है। यूएस सेंट्रल कमांड के कमांडर जनरल केनेथ मैकेंजी ने अमेरिका की पूर्ण वापसी की घोषणा की।