पाकिस्तान के लोग अब रोजाना समाचार चैनलों पर अपने देश का 'गलत' नक्शा देखेंगे
Image Credit: Dainik Jagran
पाकिस्तान सरकार ने सभी चैनलों को अनिवार्य रूप से रात नौ बजे बुलेटिन प्रसारित करने से पहले देश का नया नक्शा दिखाने को कहा है। पाकिस्तान इलेक्ट्रानिक मीडिया नियामक प्राधिकरण ने अधिसूचना जारी की गई है कि सभी सरकारी व निजी समाचार चैनल पिछले साल अगस्त में प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा जारी नया नक्शा दिखाएं। नया राजनीतिक नक्शा रोजाना न्यूज बुलेटिन से पहले दो सेकेंड के लिए प्रदर्शित करना होगा।