समुद्र में रास्ता भटक गया शख्स,गलती से लांघी पाकिस्तान की सीमा
Image Credit: Shortpedia
बिहार के मुजफ्फरपुर के गायघाट का रहने वाले दिनेश ने गलती से देश की सीमा लांघ दी और पाकिस्तान पहुंच गया। गायघाट के कमरथू गांव के दिनेश सहनी के पिता इंद्रजीत कुमार ने सांसद अजय निषाद मदद की गुहार लगाई। रोजी-रोटी की तलाश में दिनेश सहनी बिहार से गुजरात के पोरबंदर गया था। वहां पर दिनेश एक निजी फिशिंग बोट कंपनी में काम करने लगा था, एक दिन गलती से रास्ता भटककर पाकिस्तान पहुंच गया।