भाजपा शासित 9 राज्यों में और भी सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, किया अतिरिक्त कटौती का ऐलान
Image Credit: Newsbyte
केंद्र सरकार की ओर से बुधवार शाम को देशवासियों को दिवाली का तोहफा देते हुए पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में कटौती का ऐलान किया था। उसके बाद अब भाजपा शासित 9 राज्यों ने भी पेट्रोल-डीजल के दामों में अतिरिक्त कटौती की घोषणा कर दी है। ऐसे में इन राज्यों में अब लोगों को और भी सस्ता पेट्रोल और डीजल मिलना शुरू हो गया है। इससे आम आदमी की जेब पर बढ़ा बोझ थोड़ा कम हुआ है।