PFI था CAA हिंसा में शामिल, अब बैन लगाएगी योगी सरकार!
Image Credit: Shortpedia
योगी सरकार अब पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर प्रतिबंध लगा सकती है। सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश गृह विभाग पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया को प्रतिबंधित करने की तैयारियों में जुट गया है। दरअसल, हाल ही में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में उत्तर प्रदेश में हुई हिंसा मामले में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया का भी नाम आया था। जिसके बाद सरकार अब इस पर पाबंदी लगाने की तैयारी में है।