फिलीपींस में राष्ट्रपति चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग सख्त, कोरोना को देखते हुए बधाई, चुंबन और हाथ मिलाने पर रोक
Image Credit: Shortpedia
कोरोना महामारी के बीच फिलीपींस के चुनाव आयोग ने अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनावों को ध्यान में रखते हुए लिए नए दिशानिर्देश तैयार किए। वायरस के प्रसार को रोकने में जिस तरह से हाथों की स्वच्छता और सामाजिक दूरी ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। उसी को देखते हुए आयोग ने नेताओं के चुनावी दौरे पर गले मिलकर बधाई देने, चुंबन देने, और हाथ मिलाने पर रोक लगाई है।