बंगाल हिंसा पर पीएम ने जताई चिंता, SC पहुंचा मामला, सीबीआई जांच की मांग
Image Credit: Shortpedia
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद से हिंसा भड़की। झड़प और दुकानें लूटने के दौरान कई बीजेपी कार्यकर्ताओं की मौत हुई। पीएम मोदी ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ को फोन करके कानून और व्यवस्था की स्थिति पर चिंता और दुख व्यक्त किया। दूसरी ओर बंगाल हिंसा का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। हिंसा को लेकर बीजेपी नेता और वकील गौरव भाटिया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की।