पीएम फ्रेडरिकसेन ने मोदी को बताया पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा स्रोत
Image Credit: Times now
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डेनमार्क की पीएम मेटे फ्रेडरिकसेन के बीच शनिवार को हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता की गई। डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन और प्रधानमंत्री मोदी के बीच शनिवार को अहम बैठक हुई। इस बैठक में 'हरित सामरिक गठजोड़' के क्षेत्र में प्रगति की समीक्षा करने के साथ द्विपक्षीय संबंधों के विविध आयामों पर चर्चा हुई। दोनों देशों के बीच कोरोना महामारी की वर्तमान स्थिति पर चर्चा हुई।