भाजपा जीती तो 'पोल विनिंग मशीन' कहा जाता है, बाकियों की जीत पर होती है प्रशंसा : पीएम मोदी
Image Credit: Twitter
बीजेपी के स्थापना दिवस के मौके पर पीएम बोले- यदि भाजपा चुनाव जीतती है, तो उसे 'पोल विनिंग मशीन' कहा जाता है, लेकिन यदि अन्य जीतते हैं, तो प्रशंसा होती है। जो लोग कहते हैं कि हम 'पोल जीतने वाली मशीन' हैं, वे भारत के संविधान को नहीं समझते हैं। सच्चाई यह है कि भाजपा 'पोल जीतने वाली मशीन' नहीं है, बल्कि एक आंदोलन है जो लोगों से जुड़ता है।