मणिपुर में पीएम मोदी ने भरी हुंकार, कहा- 'यह चुनाव तय करेगा राज्य के अगले 25 साल'
Image Credit: Amar Ujala
आज मणिपुर की राजधानी इंफाल पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि, 'बीते दशकों में आपने अनेक सरकारों, उनका कामकाज और उनके कारनामे देखे हैं। मणिपुर को असमानता और असंतुलित विकास ही मिला। इस चुनाव से मणिपुर के अगले 25 साल निर्धारित होंगे।' मोदी बोले, 'बीते 5 साल में हमने जो स्थिरता और शांति प्रदान की है, उसे स्थायी बनाना हमारा लक्ष्य है। इसलिए मणिपुर में बीजेपी के पूर्ण बहुमत की सरकार बनना बहुत जरूरी है।'