पीएम मोदी ने अगरतला में किया महाराजा बीर बिक्रम एयरपोर्ट के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन
Image Credit: Dainik Jagran
त्रिपुरा पहुंचे पीएम मोदी ने अगरतला में 3,400 करोड़ रुपये की लागत से बने महाराजा बीर बिक्रम एयरपोर्ट के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन करने के बाद लोगों से कहा, 'साल की शुरुआत में ही त्रिपुरा को मां त्रिपुर सुंदरी के आशीर्वाद से तीन उपहार मिल रहे हैं। पहला उपहार कनेक्टिविटी का, दूसरा उपहार मिशन 100 विद्या ज्योति स्कूलों का और तीसरा उपहार त्रिपुरा ग्राम समृद्धि योजना का है।'