पीएम मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े बायो सीएनजी प्लांट का लोकार्पण
Image Credit: Zoom news
एशिया के सबसे बड़े संयंत्र का लोकार्पण आज प्रधानमंत्री मोदी ने किया। इंदौर में दिन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअली जुड़े। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी और राज्य के अनेक जनप्रतिनिधि शामिल रहे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह इस समारोह में वर्चुअली जुड़े। राज्य के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह अस्वस्थता के चलते कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।