प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च किया e-RUPI पेमेंट सॉल्यूशन, जानिए इसके बारे में सबकुछ
Image Credit: Newsbyte
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एक नया डिजिटल पेमेंट मोड e-RUPI लॉन्च कर दिया है। इसकी मदद से सरकार से वित्तीय सहायता पाने वाले नागरिकों को सीधे डिजिटल वाउचर्स की मदद से पैसे भेजे जा सकेंगे। नए पेमेंट सिस्टम के साथ खाताधारकों को मिलने वाले इलेक्ट्रॉनिक वाउचर या कूपन को बिना ऑनलाइन बैकिंग, पेमेंट ऐप्लिकेशन या दूसरे पुराने पेमेंट्स मोड्स के इस्तेमाल किया जा सकेगा। सरकारी योजनाओं का फायदा आम लोगों तक पहुंचाना इसके साथ आसान होगा।