पीएम मोदी दो दिवसीय काशी दौरे पर, मुख्यमंत्रियों को दिए ये निर्देश
Image Credit: shortpedia
प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय काशी दौरे पर हैं। पीएम ने भाजपा शासित राज्यों के 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। जिसमें सरकार की नीतियों, योजनाओं के प्रचार-प्रसार, आगामी विधानसभा चुनाव, जनता से जुड़ाव जैसे तमाम बिंदुओं पर गहन मंथन हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वर्वेद मंदिर का दौरा किया और सदाफलदेव की प्रतिमा पर पुष्प भी अर्पित किए। पीएम स्वर्वेद महामंदिर धाम जाएंगे। पीएम विहंगम योग के 98वें वार्षिकोत्सव को संबोधित करेंगे।