केदारनाथ के द्वार प्रधानमंत्री मोदी, बाबा की आरती करते हुए देश के कल्याण की प्रार्थना की
Image Credit: Newsbyte
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारधाम पहुंच गए हैं. पीएम करीब 3 घंटे केदारधाम में रहेंगे. पीएम मोदी केदारनाथ धाम में पहले चरण में हो चुके कामों का लोकार्पण करेंगे. यही पर पीएम मोदी दूसरे चरण में करीब 120 करोड़ की लागत से होने वाले कार्यों का भूमि पूजन और शिलान्यास भी करेंगे. पीएम मोदी यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. मोदी केदारनाथ धाम में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की योजनाओं का ऐलान करेंगे.