मन की बात में पीएम मोदी बोले- लाखों लोगों को मुफ्त में लग रही वैक्सीन
Image Credit: Shortpedia
मन की बात कार्यक्रम में आज पीएम मोदी बोले- एक साल पहले सबके समाने सवाल था कि वैक्सीन कब आएगी? आज हम एक दिन में लाखों लोगों को मेड इन इंडिया वैक्सीन मुफ्त में लगा रहे हैं। कोरोना के खिलाफ हम देशवासियों की लड़ाई जारी है, 21 जून को वैक्सीन अभियान के अगले चरण की शुरुआत हुई और उसी दिन देश ने 86 लाख से ज़्यादा लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया, वो भी एक दिन में।