वर्चुअल रैली में बोले पीएम मोदी- 'दंगों के समय जश्न मना रही थी सपा सरकार'
Image Credit: deccan herald
आज यूपी विधानसभा चुनावों को लेकर पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए वर्चुअल रैली की। सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, '5 साल पहले दबंग और दंगाई ही कानून था। बेटी घर से निकलने में घबराती थीं। माफिया सरकारी संरक्षण में खुलेआम घूमते थे। पश्चिमी यूपी के लोग नहीं भूल सकते कि जब यह क्षेत्र दंगे की आग में जल रहा था तो सरकार जश्न मना रही थी।'