नई नीति नई रीति से कर रहे आतंक का मुकाबला: मुंबई हमले की 12वीं बरसी पर पीएम मोदी
Image Credit: Twitter
मुंबई हमले की 12वीं बरसी पर पीएम मोदी बोले- नई नीति नई रीति से हम आतंक का मुकाबला कर रहे हैं। हमले में अनेक भारतीयों की मृत्यु हुई थी। कई और देशों के लोग मारे गए थे। मैं मुंबई हमले में मारे गए सभी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। वहीं संविधान दिवस को लेकर पीएम बोले- आज का दिन बापू और पटेल की प्रतिबद्धता को प्रणाम करने का है।