पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से 35 मिनट तक की फोन पर बात
Image Credit: Twitter
प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की से आज फोन पर बातचीत की। यह फोन कॉल लगभग 35 मिनट तक चली। दोनों नेताओं ने यूक्रेन की मौजूदा स्थिति पर गंभीर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी सीधी बातचीत को लेकर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने में सहायता के लिए राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को धन्यवाद दिया।