देर रात अचानक बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचे पीएम मोदी, साथ दिखे सीएम योगी
Image Credit: Amar Ujala
पीएम मोदी दो दिवसीय वाराणसी के दौरे पर हैं। उन्होंने सोमवार दोपहर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्धाटन किया था। वहीं प्रधानमंत्री देर रात अचानक बनारस रेलवे स्टेशन का भ्रमण करने निकल पड़े, उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने रात 1 बजकर 13 मिनट पर बनारस रेलवे स्टेशन का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं और यात्री की सुविधाओं का भी जायजा लिया।