प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन और जेलेंस्की से बात की, भारतीयों की सुरक्षित वापसी पर जोर दिया
Image Credit: Newsbyte
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की से फोन पर वार्ता की। इसमें प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन के सूमी शहर में फंसे भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकालने के महत्व पर जोर दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों नेताओं ने यूक्रेन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा करते हुए बिगड़े हालातों के स्थायी समाधान के लिए सीधी बाचतीत का सुझाव दिया।