आज ब्रिक्स के सालाना शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे पीएम मोदी
Image Credit: Shortpedia
पीएम मोदी आज ब्रिक्स के सालाना शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। डिजिटल तरीके से आयोजित होने वाली इस बैठक में अफगानिस्तान पर चर्चा हो सकती है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री मोदी ब्रिक्स के 13वें शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो भी शामिल होंगे।