आज शाम साढ़े 4 बजे मुख्यमंत्रियों संग कोरोना को लेकर चर्चा करेंगे पीएम मोदी
Image Credit: Amar Ujala
पीएम मोदी आज शाम साढ़े 4 बजे सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कोरोना की नई परिस्थितियों पर वीडियो कांन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा करेंगे। रविवार को ही प्रधानमंत्री ने उच्चाधिकारियों संग आयोजित हुई बैठक में महामारी से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया था। पिछली बैठक में प्रधानमंत्री ने जिला स्तर पर स्वास्थ्य ढांचे को तैयार करने का निर्देश दिया था। इस बैठक में मुख्यमंत्रियों से महामारी को लेकर विचार-विमर्श होगा।