आज गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, सीएम योगी भी रहेंगे साथ
Image Credit: Shortpedia
पीएम मोदी आज शाहजहांपुर के रोजा रेलवे ग्राउंड में गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी लगभग सवा घंटे तक वहां मौजूद रहेंगे और एक लाख लोगों को संबोधित करेंगे। पीएम के साथ यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। प्रशासन की ओर से सभी तैयारी मुकम्मल कर ली गई हैं। बता दें शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से संबंधित तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया था।