जलवायु सम्मेलन में हिस्सा लेने ग्लासगो जाएंगे मोदी
Image Credit: ANI
पीएम मोदी जलवायु सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए ग्लासगो जाएंगे। 31 अक्तूबर से ये अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू होगा। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने ये पुष्टि की। हालांकि, अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इस दौरान भूपेंद्र यादव ने कहा, दुनिया में कई प्रदूषक देशों के मुकाबले हमारा राष्ट्रीय रूप से निर्धारित योगदान ज्यादा प्रगतिशील है। भारत 2030 तक हरित ऊर्जा क्षमता बढ़ाकर 450 गीगावॉट तक कर लेगा।