पीएम मोदी आज काशी से करेंगे आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना की शुरुआत
Image Credit: Shortpedia
पीएम मोदी आज अपने 28वें दौरे पर वाराणसी आ रहे हैं। जहां मोदी आज 28 परियोजनाओं की सौगात काशी के माध्यम से पूर्वांचल को देंगे। 28 विकास परियोजनाओं करीब 5,198 करोड़ रुपए है। इस दौरान देश की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 65 हजार करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का भी शुभारंभ करेंगे। पीएम हेलीकॉप्टर से सीधे वाराणसी के मेहंदीगंज स्थित जनसभा स्थल भी पहुंचेंगे।