151 डमरुओं और हर-हर महादेव के नाद से काशी में पीएम मोदी का स्वागत, लोगों ने भेंट में दी पगड़ी
Image Credit: Shortpedia
काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी का 151 डमरुओं के नाद से स्वागत किया गया। बाबा दरबार में पूजा कर गर्भगृह से बाहर निकले पीएम मोदी काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का अब से कुछ मिनटों बाद लोकार्पण करेंगे। आज पीएम का स्वागत बनारस की जनता ने हर-हर महादेव के नारे से किया। पीएम ने यहां पर लोगों के साथ सेल्फी ली। इस दौरान पीएम मोदी को लोगों ने पगड़ी भेंट की।