पीएम मोदी आज करेंगे उज्ज्वला 2.0 का वर्चुअल शुभारंभ
महोबा में गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले गरीबों के लिए उज्ज्वला 2.0 का दस अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी वीरभूमि महोबा से वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री योजना के लाभार्थियों से बात भी करेंगे। कार्यक्रम के शुभारंभ में सीएम योगी आदित्यनाथ केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी के साथ पहुंचेंगे। कार्यक्रम में केशव प्रसाद मौर्य, रामेश्वर तेली, जीएस धर्मेश, पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, राकेश गोस्वामी, बृजभूषण राजपूत, जितेंद्र सिंह सेंगर और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।