पीएम मोदी आज दोपहर 12 बजे 40 जिलों के डीएम के साथ करेंगे टीकाकरण पर समीक्षा बैठक
Image Credit: shortpedia
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह इटली दौरे से भारत वापस आ गए हैं। एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद उनका जोरदार स्वागत किया गया। पीएम मोदी बुधवार दोपहर 12 बजे टीकाकरण को लेकर एक समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में पीएम मोदी उन 40 जिलों के जिलाधिकारियों से बात (वर्चुअली) करेंगे, जहां कोरोना टीकाकरण का कवरेज कम हुआ है। इनमें झारखंड, मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय आदि राज्य शामिल है।