यूपी विधानसभा चुनाव : पीएम मोदी 31 जनवरी को करेंगे पहली वर्चुअल रैली
Image Credit: India Today
यूपी में चुनाव प्रचार में सीएम योगी आदित्यनाथ, अमित शाह और जेपी नड्डा पहले से ही जुटे हैं। अब पीएम मोदी खुद प्रचार करेंगे। पीएम 31 जनवरी को यूपी विधानसभा चुनाव के लिए पहली वर्चुअल रैली करेंगे। पहले चरण के मतदाताओं को रैली में शामिल किया जाएगा। पार्टी के मुताबिक, अगर चुनाव आयोग फिजिकल रैली व रोड शो की इजाजत नहीं देता तो वर्चुअल रैली पर ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा।