पीएम मोदी आज लखनऊ में, पीएम आवास योजना के 75 हजार लाभार्थियों को वर्चुअली घर की चाबी सौंपी
Image Credit: Dainik Jagran
पीएम मोदी ने आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आजादी के 75वीं वर्षगांठ से जुड़े एक समारोह में शिरकत की। पीएम मोदी ने इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-अर्बन के लाभार्थियों को उनके घरों की चाबी भी डिजिटल तरीके से सौंपी। उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के 75 हजार लाभार्थियों को उनके आवास की यह चाबी सौंपी गई। पीएम ने आवास योजना के लाभार्थियों से डिजिटल तरीके से संवाद किया।