पीएम मोदी 5 नवंबर को केदारनाथ में करेंगे श्री आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण
Image Credit: Shortpedia
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बाबा केदारनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने वाले हैं। मोदी 5 नवंबर को उत्तराखंड के केदारनाथ जाएंगे। केदारनाथ मंदिर में पूजा करके श्री आदि शंकराचार्य समाधि का उद्घाटन करेंगे और उनकी मूर्ति का अनावरण करेंगे। दरअसल, साल 2013 की बाढ़ में तबाही के बाद समाधि का पुनर्निर्माण किया गया है। पीएम मोदी इसी के साथ 400 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं की घोषणा करेंगे।