पीएम मोदी काशी में आज स्वर्वेद महामंदिर धाम जाएंगे, विहंगम योग के अनुयायियों को करेंगे संबोधित
Image Credit: Bhaskar
अपने वाराणसी दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज स्वर्वेद महामंदिर धाम जाएंगे। जहां अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी होंगे। इस दौरान पीएम विहंगम योग के 98वें वार्षिकोत्सव में विहंगम योग के अनुयायियों को संबोधित करेंगे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी उपस्थित रहेंगे।