पीएम मोदी ने दिवंगत बीजेपी कार्यकर्ताओं के परिवारजन को लिखा पत्र
Image Credit: Shortpedia
उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के दिवंगत कार्यकर्ताओं के परिवार के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्र लिखा है। पीएम मोदी के इन पत्रों को पार्टी में कार्यकर्ताओं के बीच भावनात्मक रिश्तों की मजबूत आधारशिला माना है। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने माना कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इन के संवेदना पत्रों के जरिये भाजपा परिवार के भावनात्मक रिश्तों को मजबूती मिलेगी।