पीएम मोदी आज पेश करेंगे 35 नई फसलों की वैरायटी
Image Credit: Financial express
पीएम मोदी आज 35 नई फसलों की वैरायटी को देश को समर्पित करेंगे। पीएम सुबह 11 बजे किसानों से बात करेंगे और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटिक स्ट्रेस टॉलरेंस रायपुर के नए परिसर का लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी कृषि विश्वविद्यालयों को ग्रीन कैंपस अवार्ड भी वितरित करेंगे। जलवायु परिवर्तन और कुपोषण की दोहरी चुनौतियों से निपटने के लिए आईसीएआर द्वारा ये विशेष लक्षणों वाली फसल की किस्में विकसित की गई हैं।