पीएम नरेंद्र मोदी ने Noida के डीएम सुहास एल यथिराज से फोन पर की बात, सिल्वर जीतने की दी बधाई
Image Credit: Twitter
टोक्यो पैरालंपिक में भारत के बैडमिंटन स्टार और नोएडा के डीएम सुहास एल यथिराज ने सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. इसके बात पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद सुहास को मुबारकबाद दी. सुहास की इस जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'सेवा और खेल का अद्भुत संगम, सुहास यथिराज ने अपने शानदार खेल से पूरे देश का ध्यान खुद की तरफ खींचा है. बैडमिंटन में सिल्वर मेडल जीतने पर उनको मुबारकबाद.