पेरिस जलवायु समझौते की 5वीं वर्षगांठ, मोदी आज विश्व समुदाय को करेंगे संबोधित
Image Credit: Shortpedia
पेरिस जलवायु समझौते की पांचवीं वर्षगांठ पर आज पीएम मोदी दुनिया को संबोधित करेंगे। पेरिस जलवायु समझौते की पांचवी वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर ये जानकारी देते हुए केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर बोले, 'जलवायु परिवर्तन वर्षों से हो रहीं गतिविधियों का नतीजा है और भारत इसके लिए बिल्कुल भी जिम्मेदार नहीं है। भारत का कार्बन उत्सर्जन में योगदान 3% है। इसलिए हम जलवायु परिवर्तन के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।'