रैली में बुजुर्ग महिला को आया चक्कर, भाषण रोककर पीएम मोदी ने मदद के लिए पुकारा
Image Credit: Shortpedia
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कूचबिहार में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता बनर्जी को आड़े हाथों लिया, लेकिन इस दौरान गर्मी की वजह से एक बुजुर्ग महिला को चक्कर आया तो पीएम मोदी ने बीच में ही अपना भाषण रोक दिया। उन्होंने तुरंत कहा कि माता जी को पानी दो। साथ ही, पीएम ने अपने डॉक्टरों की टीम को जांच के लिए भेज दिया।