पुलिस ने प्रियंका गांधी वाड्रा के काफिले को रोका, पैदल तय करना पड़ा रास्ता
Image Credit: Shortpedia
आज लखनऊ में बिना पूर्वसूचना के भ्रमण पर निकलीं प्रियंका गांधी वाड्रा के काफिले को सुरक्षा कारणों के चलते पुलिस ने लोहिया पार्क के पास रोका। जिसके बाद प्रियंका पैदल एसआर दारापुरी के घर पहुंचीं। वहीं कांग्रेस पर निशाना साधकर मायावती बोलीं- सत्ता में रहकर कांग्रेस को जनहितों की याद क्यों नहीं आई। सत्ता से बाहर होते ही सबको जनता याद आती है। मायावती ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने दलितों की अनदेखी की है।