शिवसेना ने दादरा नगर हवेली उपचुनाव में दिवंगत नेता मोहन डेलकर की पत्नी को उतारा
Image Credit: Shortpedia
शिवसेना ने दिवंगत निर्दलीय सांसद मोहन डेलकर की पत्नी कलाबेन डेलकर को दादरा एवं नागर हवेली लोकसभा सीट पर 30 अक्तूबर को होने वाले उपचुनाव में उतारा है। सात बार सांसद रहे मोहन डेलकर का इस साल फरवरी में निधन हो जाने के बाद यह लोकसभा सीट खाली हुई थी। उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख आठ अक्तूबर थी। मतों की गणना दो नवंबर को होनी है।