हुगली में बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी के लापता होने के पोस्टर लगाए गए
Image Credit: Fpj
पश्चिम बंगाल के हुगली से लॉकेट चटर्जी के लापता होने का पोस्टर उनके संसदीय क्षेत्र हुगली के पांडुआ इलाके में लगा मिला। पोस्टर बीडीओ कार्यालय, पंचायत कार्यालय, तेलीपाड़ा जंक्शन सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों की दीवारों पर चिपकाए गए थे, लेकिन उन पर किसी पार्टी का नाम नहीं है। हस्तलिखित पोस्टरों में लिखा है, 'हमारे सांसद लॉकेट चटर्जी लंबे समय से लापता हैं। कृपया उनके ठिकाने के बारे में जानकारी दें।'