प्रशांत किशोर ने किया चुनावी रणनीति नहीं बनाने का ऐलान, कही जगह खाली करने की बात
Image Credit: shortpedia
देश में रविवार को पश्चिम बंगाल सहित चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना चल रही है। अब तक के रुझानों में बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है। इसी बीच TMC के लिए चुनावी रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर ने चुनावी रणनीति बनाने का कार्य छोड़ने का ऐलान कर दिया है। वह अब किसी भी पार्टी के लिए चुनावी रणनीतिकार की भूमिका नहीं निभाएंगे।