प्रतिमा भौमिक बनीं कैबिनेट में शामिल होने वाली त्रिपुरा की पहली नेता
Image Credit: PTI
त्रिपुरा से बीजेपी सांसद प्रतिमा भौमिक ने केंद्रीय मंत्री के तौर पर शपथ लेकर इतिहास रचा। दरअसल, प्रतिमा त्रिपुरा की ऐसी पहली नेता हैं जो केंद्रीय मंत्री बनी हैं। उनसे पहले संतोष मोहन देब और त्रिगुन सेन त्रिपुरा से सांसद चुने गए थे और केंद्रीय कैबिनेट में शामिल भी हुए थे, लेकिन वे दोनों ही त्रिपुरा के निवासी नहीं थे। देब जहां असम के सिलचर के रहने वाले थे, वहीं सेन पश्चिम बंगाल से थे।