पंजाब में हुई सुरक्षा चूक पर राष्ट्रपति ने जताई चिंता, पीएम से होगी मुलाकात, सुप्रीम कोर्ट में मामले पर कल होगी सुनवाई
Image Credit: Indian Express
पंजाब के फिरोजपुर में हुई पीएम की सुरक्षा में चूक को लेकर राष्ट्रपति ने चिंता जताई। इस बीच पीएम आज राष्ट्रपति से मिलेंगे। दूसरी तरफ वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह ने चीफ जस्टिस के सामने पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कल हुई चूक का मामला सुप्रीम कोर्ट में उठाया। उन्होंने पंजाब सरकार को दोषियों पर कार्रवाई का निर्देश देने की मांग की। शुक्रवार को इस पर सुनवाई होगी।