अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति ने किया 29 महिलाओं को नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित
Image Credit: Assam Tribune
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रपति ने 29 महिलाओं को नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित किया। सांपों को बचाने, ऑर्गेनिक खेती, उद्यमशीलता, कला, शिक्षा जैसे क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं को ये पुरस्कार मिले। इनमें 2020 के लिए 14 और 2021 के लिए 14 पुरस्कार शामिल हैं। राधिका मेनन, अनीता गुप्ता, ऊषाबेन दिनेशभाई वसावा, नासिरा अख्तर, निवृत्ति राय, सायली नन्दकिशोर अगवाने, वनिता जगदेव बोराडे और नीना गुप्ता पुरस्कृत होने वालों में शामिल हैं।