राष्ट्रपति कोविंद ने ओणम की पूर्व संध्या पर नागरिकों को बधाई दी
Image Credit: Shortpedia
देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को ओणम की पूर्व संध्या पर नागरिकों को बधाई देते हुए कहा है कि यह त्योहार समाज में सद्भाव, प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। राष्ट्रपति ने शुक्रवार को जारी एक संदेश में कहा कि, “ओणम के पावन अवसर पर, मैं अपने सभी देशवासियों, विशेष रूप से देश और विदेश में रहने वाले केरल के भाइयों-बहनों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।”