राष्ट्रपति कोविंद ने कार्यभार छोड़ने से पहले महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, द्रौपदी मुर्मू सोमवार को लेंगी शपथ
Image Credit: Twitter
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 25 जुलाई को भारत के राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार छोड़ने से पहले राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेंगी और उसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि समारोह सोमवार को सुबह करीब सवा 10 बजे संसद के केंद्रीय कक्ष में होगा, जहां प्रधान न्यायाधीश एन. वी. रमण उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे.