राष्ट्रपति पुतिन ने किया ट्रंप का धन्यवाद, ट्रंप ने दी थी हमले की जानकारी
Image Credit: shortpedia
रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने अपने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत कर उनका धन्यवाद दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मदद से नए साल के मौके पर रूसी बलों को आतंकी हमले नाकाम करने में सफलता मिली। जिसके लिए पुतिन ने ट्रंप को धन्यवाद दिया। इसकी जानकारी रूस के गृह मंत्रालय क्रेमलिन ने दी। जानकारी के मुताबिक रूसी फेडरल एजेंसी ने साजिश रचने वाले दो नागरिकों को गिरफ्तार किया।